बदायूं। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा आयोजित जनपद बदायूं के दर्जनों स्थानों पर महापुरुषों की मूर्तियों की साफ- सफाई एवं तिरंगा ध्वज लगाए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने परशुराम चौक पर भगवान परशुराम की प्रतिमा एवं गांधी ग्राउंड में महात्मा गांधी की प्रतिमा की साफ सफाई की एवं माल्यार्पण किया। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब एवं भगत सिंह चौक पर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं साफ सफाई की।

विधायक हरीश शाक्य ने बिल्सी महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं उझानी में बाबा साहब की प्रतिमा की साफ सफाई एवं माल्यार्पण किया। पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कुँवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज में कुंवर रुकुम सिंह की प्रतिमा एवं वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं साफ सफाई की।

पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं साफ सफाई की। चेयरमैन दीपमाला गोयल ने सुभाष चंद्र बोस एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा की साफ-सफाई और माल्यार्पण किया। डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर ने मालवीय आवास गृह में प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं साफ- सफाई की।