बिनावर, बदायूं। कस्बा बिनावर में गुरुवार को अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा बिनावर पुलिस होमगार्डों और स्कूली बच्चों ने बड़ी धूमधाम से निकाली और लोगों को घर-घर तिरंगा लगाने का आह्वान भी किया। इसके साथ साथ कोतवाल ने लोगों को झंडे भी बांटे। बिनावर कोतवाल अजब सिंह एसआई संजय सिंह सहित थाने का समस्त स्टाफ हाथों में तिरंगा लेकर कस्बा बिनावर के मुख्य मार्गों पर चल रहे थे। तिरंगा यात्रा मैं कस्बा वासियों को जागरूक किया।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस 2022 तक हर घर में लगाओ तिरंगा के नारे लग रहे थे। इधर कस्बा बिनावर के श्री अर्जुन लाल शर्मा मेमोरियल पब्लिक स्कूल अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा में शामिल सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और विद्यालय प्रबंधक सनी शर्मा, प्रधानाचार्य अनीश पाल शर्मा, अभिषेक, अनुराग मिश्रा, प्रियंका, नेहा, रोशनी, अनुपमा, ज्योति, अंजुम और स्कूली बच्चे जिसमें मां सरस्वती अन्य बच्चों को सजाया गया जिसमें स्कूली सभी छात्र और छात्राएं स्टाफ सहित सभी के हाथों में तिरंगा लेकर कस्बा बिनावर के मुख्य मार्गो पर तिरंगा यात्रा निकाली।

थाना बिनावर पुलिस विद्यालय ने मिलकर कस्बा बिनावर की मुख्य मार्गों पर निकाली तिरंगा यात्रा में पुलिस बल के अलावा विद्यालय के समस्त स्टाफ स्कूली बच्चे होमगार्ड सहित कस्बा के यादराम मौर्य पंकज गुप्ता, धीरज साहू, सत्य बाबू साहू, आदेश शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।