बिसौली। बिसौली आसफपुर रोड पर 132केवीए बिजलीघर के सामने बुलेरो ने बाइक सवार किसान को रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बुलेरो पकड़ ली है। चालक फरार हो गया। नगर से महज चंद कदमों की दूरी पर बुलेरो की भीषण टक्कर से ग्राम हरदासपुर निवासी 32 वर्षीय राजकुमार पुत्र बलवंत सिंह की मौत हो गई। वह नगर से सामान खरीदकर अपने घर जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीछा करने पर चालक बुलेरो छोड़कर फरार हो गया।इधर घटना की जानकारी होने पर मृतक राजकुमार के स्वजन आ गए। तीन मासूम बच्चे और पत्नी रानी शव से लिपटकर रो रहे थे। मृतक तीन भाई थे। वह खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पेट पालता था। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

slot gacor gampang menang
slot gacor hari ini