बदायूं। घेर गांव जिला बदायूं में 2 सपेरे एक अजगर सांप को लेके भोले बाबा के नाम पर गांव में रुपए मांग रहे थे जिसकी सूचना पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा को स्थानीय मोहित यादव ने दी। सूचना मिलते ही पशु प्रेमी ने क्षेत्रीय वनाधिकारी रविन्द्र विष्ट को सूचित किया। उन्होंने तत्काल वनरक्षक अशोक कुमार को विकेंद्र शर्मा के साथ मौके पर भेजा। वन विभाग ने अजगर सांप को अपनी अभिरक्षा में लेकर सपेरों से नाम पता पूछा तो पाया कि एक का नाम आस मोहम्मद और दूसरे का नाम जीशान है। दोनो ही लड़के मुस्लिम समुदाय के है। जिनमे एक साधु का वेश बना कर जय भोले की बोल कर रुपए मांग रहा था। वन विभाग ने थाना सिविल लाइन में दोनो के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। अजगर सांप को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

slot gacor gampang menang
slot gacor hari ini