बदायूं।कांवड़ लेकर भागीरथ घाट कछला से जल भरने जा रहे दो कांवड़िये हादसे का शिकार हो गये। जिसमें एक कांवड़िये ने मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबिक दूसरे का इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है हादसे सुबह चार बजे कछला से चार किलोमीटर पहले दहेमू गांव के नजदीक हादसा हुआ। जब आगे कांवड़ भरने कछला के भागीरथ घाट जा रहे कांवड़िये को पीछे से कांवड़ियों के ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।हादसे के बाद पुलिस ने दोनों कांवड़ियों

को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां बरेली के फतेहगंज पूर्वी इलाके में रहने वाले कांवड़िया शंकरलाल की मौत हो गयी। हादसे में घायल हुए दूसरे कांवड़िया की हालत ठीक बताई जा रही है। उसे मेडिकल कालेज में ही इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ. ओपी सिंह मेडिकल कालेज पहुंचे जहां घायल कांवड़िये का हालचाल जाना और घटना की जानकारी दी। बताया जाता है कि दोनों कावंडिये आगे चल रहे थे, पीछे चल रही दूसरे जत्थे के कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। उझानी कोतवाली पुलिस ने हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। सूचना के बाद कांवड़ियों का परिवार रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचा।
एसएसपी डॉ.ओपी सिंह ने बताया हादसा हुआ, मुकदमा दर्ज कर लिया। कांवड़ यात्रा सुचारू रूप से चल रही है।

Простой рецепт мор-маренгсрулле с маскарпоне, вкус как из ресторана: Выгодные дни для посадки