बदायूँ। अयोध्या जिले की पीड़ित शिक्षिका बहन सुप्रिया वर्मा को न्याय मिलने हेतु आज भारतीय कुर्मी महासभा ने प्रदेश व्यापी ज्ञापन दिया एवं दोषी वैभव सिंह एवं उनके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के संबंध में मांग किया। भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश संगठन सचिव भारत सिंह पटेल के नेतृत्व में आज जिला मुख्यालय बदायूँ में भारतीय कुर्मी महासभा एवं समस्त कुर्मी समाज , भारतीय कुर्मी महासभा अधिवक्ता परिषद के एड0 सुरेश सिंह राठौर,एड0 अशोक कुमार सिंह, एड0 आनंद कुमार सिंह, एड0 मितान सिंह राठौर, अध्यापक सर्वेश सिंह राठौर ,मनोवैज्ञानिक डॉ0 एस0 पी0 सिंह पटेल आदि सैकड़ों लोगों के साथ मा0 महामहिम राज्यपाल महोदय को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।