23 जून से भाजपा चलाएगी वृहद वृक्षारोपण अभियान

बदायूँ। भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने सम्बोधित किया।

जिला प्रभारी/ क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा ने कहा भारतीय जनता पार्टी 23 जून को डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को प्रत्येक बूथ पर मनाएगी। इसके साथ ही 23 जून से 6 जुलाई तक वृहद वृक्षारोपण अभियान प्रत्येक बूथ पर चलाया जाएगा। और 26 जून दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात करेंगे जो कि प्रत्येक बूथ पर सुना जाएगा। भारतीय जनता पार्टी निरंतर विभिन्न कार्यक्रमों एवं सेवा ही संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी सिर्फ सत्ता शासन में आने के लिए नहीं बल्कि समाज में रहकर अंत्योदय के मार्ग पर सेवा ही संकल्प के लिए कार्य कर रही है। इसके साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता मोदी सरकार एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतोदय तक पहुंचाएं जिससे कि भाजपा सरकार का सपना साकार हो।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दिनों में मोदी सरकार के सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूर्ण होने पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम सेवा ही सुशासन के माध्यम से संपन्न किए हैं। जिसमें सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम करके प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाया है इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। पार्टी ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दी है इन सभी कार्यक्रमों के लिए भी अलग- अलग पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। और पार्टी का बूथ सशक्तिकरण अभियान निरंतर चल रहा है जो बहुत महत्वपूर्ण है जिससे 2024 में पुनः बदायूँ और आँवला लोकसभा में कमल खिलेगा।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

इस मौके पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता बिल्सी विधायक हरीश शाक्य अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य एमपी सिंह राजपूत अरुण प्रकाश डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर भूमि विकास बैंक चेयरमैन सोवरन सिंह राजपूत चेयरमैन धीरेंद्र गुप्ता चेयरमैन सुरेश राठौर ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण सागर वीरेंद्र राजपूत शिशुपाल शाक्य रेखा देवी भारती अनेक पाल पटेल अमित पाठक दिनेश कुमार सिंह सुभाष चंद्र गुप्ता कौशल शास्त्री तेजपाल सागर आशीष शाक्य अमित सिंह संदीप चौहान गोविंद पाठक ज्ञानेन्द्र चौहान हाजी सलीम अमिता उपाध्याय मोनिका गंगवार रानी सिंह पुंडीर रीता वर्मा समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – भगवान दास