सहारनपुर पुलिस का सराहनीय कार्य।

थाना गागलहेडी, सहारनपुर मौके से अवैध असलहा/कारतूस, गौकशी के उपकरण, 01 जिन्दा गौवंश व 01 स्कूटी बरामद


सहारनपुर। बताते चले कि दिनांक 20/06/2022 को गागलहेड़ी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम चौरा खुर्द के पास गन्ने के खेत में शमशाद नाम का कुख्यात गौकश अपने एक साथी के साथ गौकशी करने जा रहा है। इस सूचना को उच्चाधिकारीगणो को बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर, सहारनपुर व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गागलहेडी सुबे सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना गागलहेडी पुलिस द्वारा ग्राम चौरा खुर्द के जंगल में बताये गये खेत के पास घेराबन्दी की गयी।

पुलिस को देखते ही शमशाद और उसके साथी ने पुलिस पार्टी के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। गौतस्करो द्वारा चलाई गयी गोली से आरक्षी उत्तम राठी घायल हो गया। पुलिस पार्टी द्वारा गौतस्करो द्वारा की गयी फायरिंग का मुँहतोड जवाब दिया गया और आत्मरक्षार्थ फायर किये गये। पुलिस व गौतस्करो के बीच हुई फायरिंग में गौतस्कर शमशाद पुत्र शहजाद निवासी ग्राम हरोडा थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर घायल हो गया तथा उसका एक अन्य साथी मौके से भाग गया। भागे हुए गौतस्कर की तलाश हेतु पुलिस पार्टी द्वारा गन्ने के खेत में कॉम्बिंग की जा रही है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए गौतस्कर शमशाद व आरक्षी उत्तम राठी को ईलाज हेतु तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 03 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस, रस्सी से बंधा हुआ 01 जिन्दा गौवंश, गौकशी के उपकरण तथा 01 एक्टिवा स्कूटी नं0 UP11BZ-6816 बरामद हुई है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध गौकशी, पशु क्रूरता, गैंगस्टर, हत्या आदि के करीब एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी एंव बरामदगी के संबंध में थाना गागलहेडी पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1- शमशाद पुत्र शहजाद निवासी ग्राम हरोडा थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर
बरामदगी का विवरणः-
1- 01 तमंचा 315 बोर, 03 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस
2- रस्सी से बंधा हुआ 01 जिन्दा गौवंश
3- गौकशी के उपकरण
4- 01 एक्टिवा स्कूटी
अभियुक्त शहजाद का आपराधिक इतिहासः-
1- मु0अ0स0 40/22 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना गागलहेडी, सहारनपुर
2- मु0असं0 42/21 धारा 3/5A/8 गौवध अधि0 थाना गागलहेडी, सहारनपुर
3- मु0अ0सं0 43/21 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना गागलहेडी, सहारनपुर
4- मु0अ0सं0 79/20 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना गागलहेडी, सहारनपुर
5- मु0असं0 202/19 धारा 307 भादवि0 थाना गागलहेडी, सहारनपुर
6- म0अ0सं0 203/19 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना गागलहेडी, सहारनपुर
7- मु0अ0सं0 345/17 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 व 11/3 पशु क्रूरता अधि0 थाना गागलहेडी, सहारनपुर
8- मु0अ0सं0 430/19 धारा 5/8 गौवध अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना गागलहेडी, सहारनपुर
9- मु0अ0सं0 400/21 धारा 3/5A/8 गौवध अधि0 व 11/3 पशु क्रूरता अधि0 थाना नई मण्डी मु0नगर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नामः-
1-श्री सुबे सिंह, थानाध्यक्ष गागलहेडी, सहारनपुर 5-का0 विनीत कुमार थाना गागलहेडी, सहारनपुर
2-उ0नि0 कृष्ण सांगवान थाना गागलहेडी, सहारनपुर 6-का0 अनुज कुमार थाना गागलहेडी, सहारनपुर
3-उ0नि0 राहुल देशवाल थाना गागलहेडी, सहारनपुर 7-का0 मोहित यादव थाना गागलहेडी, सहारनपुर
4-है0का0 उत्तम राठी थाना गागलहेडी, सहारनपुर

इस साहसिक मुठभेड़ और शातिर गौकश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा 25 हजार रुपये का नकद ईनाम दिया गया है।