बदायूँ। जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार जनपद-बदायूँ में मिशन शक्ति फेज 4.0 की कार्ययोजना के अनुसार महिलाओ एवं बालिकाओं को सशक्तिकरण, स्वावलंबन, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि के जागरूकता हेतु जनपद के विकास भवन, कलेक्ट्रेट, विद्यालयों, महाविद्यालयों, चिकित्सालयों, बस स्टेशनों, तहसील मुख्यालयों, विकास खण्ड मुख्यालयों, नगर पंचायत मुख्यालयों आदि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कैम्प/गोष्ठीयों का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके क्रम में आज दिनांक 15.06.2022 को नगर पंचायत मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय उसैहत एवं न्याय पंचायत शेखूपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पंचायत मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय उसैहत में राजीव गुप्ता, जिला अध्यक्ष भाजपा की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम में रवि कुमार, संरक्षण अधिकारी द्वारा महिला कल्याण विभाग, उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड), उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) की जानकारी प्रदान की गयी। जिला प्रोबेशन अधिकारी, चन्द्रभूषण सिंह द्वारा पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पंेशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशिक्तकरण, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। क्रीति कश्यप द्वारा छात्राओं को सशक्तिकरण हेतु जागरूक कर सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं हेतु जन कल्याणकारी योजनाओं आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए बालिकाओं को गुड एवं बैड टच के बारे में बताते हुए बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत रहने के अनेकों-अनेक उपाय बताये।

नगर पंचायत उसैहत के पूर्व चेयर मैन द्वारा आपातकालीन सेवा की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। नगर पंचायत उसैहत की चेयर मैन सैनरा वैश्य एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए, कार्यक्रम में आये हुए सभी विशिष्ट अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छों से स्वागत करते हुए बालिकाओं को अपने जीवन में उच्च मकाम पाने के लिए अनेकों प्रकार की चुनौतियों का सामना कर, कैसे उन पर विजय प्राप्त कर आगे बढ़े, इस पर विशेष प्रकाश डाले गए। कैम्प में अपने वर्ग में अच्छा कार्य करने वाले प्रत्येक छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं उपहार भी दिए गए। इस अवसर पर जिला समन्वयक, छवि वैश्य, भाजपा महामंत्री, अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, महिला वालेन्टियर आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – भगवान दास