आखिर कहां गया गांव के विकास के नाम का आया हुआ पैसा।

ग्राम प्रधान की लापरवाही बनी सड़कों पर तालाब।

सहसवान। तहसील क्षेत्र के ब्लाक दहगवां के ग्राम सुक्की मढिया ग्राम सुजावली के ग्राम प्रधान द्वारा विकास की तस्वीरें हम आपको दिखाते हैं।
ग्राम प्रधान द्वारा गांव में इतना विकास कराया गया है। जिसको देखकर आप हैरान हो जायेंगे तीन बार लगातार प्रधान होने के बावजूद भी गांव में अब तक ग्राम प्रधान द्वारा कोई विकास नहीं कराया गया एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत मिशन अभियान चला रहे हैं।
तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान चला रहे हैं। लेकिन इस गांव को देखकर ऐसा लगता है। कि ग्राम प्रधान को किसी भी अभियान का कोई भी भय नहीं है। वही ग्रामीणों ने बताया वर्षों से रोड पर जलभराव होने के कारण आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस गंदे पानी में होकर गुजारना पड़ता है। वही छोटे-छोटे बच्चों के लिए भी इस दलदल में होकर गुजरना पड़ता है। जिससे कोई हादसा होने का डर बना रहता है।

वही इस जलभराव से भीषण गर्मी में मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियां होने का खतरा भी बना रहता है। इस गंदगी के कारण घरों में मच्छरों के मारे सोना भी दुश्वार हो गया है। वही ग्रामीणों ने बताया ग्राम प्रधान द्वारा इस जलभराव की समस्या को लेकर कई बार अवगत भी करा दिया लेकिन प्रधान पर कोई फर्क नहीं पड़ा आपको बताते चलें यह प्रधान पहले भी काफी सुर्खियों में छाए रहे हैं। अब से पूर्व में भी कई बार गंदगी को लेकर खबरें प्रकाशित की गई पूर्व में रहे एसडीएम लाल बहादुर सिंह ने खबरों को संज्ञान में लेते हुए ग्राम प्रधान को कड़ी फटकार लगाई जिसको लेकर ग्राम प्रधान द्वारा खानापूर्ति कराते हुए थोड़ी सफाई व्यवस्था को सुचारू करा दिया गया था लेकिन आज गांव की अनदेखी होने के कारण सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई वही गांव वालों का निकलना दुश्वार हो गया है।

रिपोर्टर – सौरभ गुप्ता