बरेली। आज दिनांक 5/6/2022 को सीएनएन न्यूज़ के संपादक आलोक गुप्ता “सिटिल” व पोलूशन कंट्रोल बोर्ड़ के अधिकारियों ने गांधी उद्यान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया।

पौधा रोपण करते हुए पोलूशन बोर्ड के अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि देश में हरियाली अगर लानी है। तो हर आदमी को पेंड़ लगाना है हम लोगों ने यह एक अभियान चलाया है।

कि एक व्यक्ति एक पेड़ जरूर लगाएं, रोहित सिंह जी ने कहा कि पूरे ब्रह्मांड में एक पृथ्वी ही है जहां पर जीवन है इसको हमें संरक्षित रखना है।

आगे बोलते हुए कहा पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए जो भी योगदान हम लोगों का है जो भी जिम्मेदारी हैं उसको हम लोग भली भांति जानते हैं और हम लोगों को जिम्मेदारी निभाना चाहिए। आगे बोलते हैं उन्होंने बताया कि लगातार जनसंख्या बढ़ रही है उस हिसाब से हम लोगों को पेड़ की सँख्या भी बढ़ानी है हम लोगों को ज्यादा ज्यादा पेड़ लगाने हैं।

अभी आपने देखा था कोरोना काल में ऑक्सीजन की कितनी जरूरत हुई थी।

कितनी महंगी अक्सीजन हम लोगों को लेनी पड़ी आप लोग सोचिए कि एक पेड़ से हमको कितनी ऑक्सीजन मिलती है इसलिए हम लोगों को ज्यादा ज्यादा पेड़ लगाने हैं।

इसी के साथ पर्यावरण दिवस पर एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, कार्यक्रम में अधिकारी शशी विंदुकार, सुनील कुमार जी, पी सी कनौजिया, समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर – गुलरेज खान