थाना सिविल लाइन, उसांवा, अलापुर क्षेत्रान्तर्गत में हुई लूट की घटनाओं का अनावरण।

घटना का अनावरण करने वाली एसओजी टीम को 15 हजार रुपये की नकद धनराशी से पुरुस्कृत किया गया।

बदायूं। अन्तर्जनपदीय शातिर लूटेरों ने लूट के 80 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त दो बाइक एवं दो अवैध तमंचा व चार कारतूस जिन्दा के साथ गिरफ्तार, कस्बा ककराला थाना अलापुर गिल्टैया मोड थाना उसावां व लखनपुर चौराहा थाना सिविल लाइन में हुई लूट की घटनाओं का पर्दाफाश ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.ओपी सिंह के कुशल निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीण सिंह चौहान के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज प्रेम कुमार थापा के नेतृत्व में स्वाट टीम एवं सर्विलांस व थाना अलापुर पुलिस ने इलेक्ट्रानिक साक्ष्य व धरातलीय सूचनाओं के आधार पर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुये दो शातिर अन्तर्जनपदीय लूटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की तीन घटनाओं का 80 हजार रूपये व घटना में प्रयुक्त दो बाइक व दो तमंचा चार कारतूस बरामद किया गया है।


25 मई को कस्बा ककराला में जीनत बेगम पत्नी निजाकत निवासी बेहटा डम्बर थाना कादरचौक SBI बैंक कस्बा ककराला से 68 हजार रूपये निकाल कर अपनी भतीजी शाहीन बी के साथ पैदल जा रही थी कि दोपहर 02.00 बजे जामा मस्जिद ककराला से पहले दो बाइक पर सवार अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा पैसा लूट लिया गया था। जिसके संबंध में थाना अलापुर में मुअसं 180/2022 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत होकर विवेचना उनि मायाराम द्वारा की जा रही है।  24 मार्च को ब्रजेश पुत्र ओमकार निवासी किसरुआ थाना मूसाझाग अपनी मां कुशमा देवी के साथ बैंक से डेढ लाख रूपये निकाल कर अपने घर जा रही थी। अज्ञात बाइक सवार बदमाशो द्वारा लखनपुर चौराहा के पास पीछा कर गाडी रोककर पैसा लूट लिया गया था। जिसके संबंध में थाना सिविल लाइन पर मुअसं 163/2022 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उनि धर्मवीर सिंह द्वारा की जा रही है। 02 जून को प्रदीप शाक्य पुत्र मनेन्द्र शाक्य ग्राम कोठा थाना अलापुर अपनी मां व बहन के साथ सर्व ग्रामीण बैंक म्याऊँ से 49 हजार रूपये लडकी की शादी के लिये लेकर जा रहे थे। कि गिल्टैया कोठा मोड़ के पास अज्ञात बाइक सवार व्यक्तियो द्वारा गाडी रोककर पैसा लूट लिया गया था। जिसके संबंध में थाना उसावां पर मुअसं 129/2022 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत होकर विवेचना उनि रजनीश कुमार द्वारा की जा रही है।
इन लूट की घटनाओ से व्यापारी एवं आम जन मानस में काफी भय का माहौल उत्पन्न हो गया था घटनाओ की गम्भीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा घटनाओ के यथा शीघ्र अनावरण हेतु थाना प्रभारी अलापुर, उसावां, सिविल लाइन के  साथ स्वाट एवं सर्विलांस टीम को भी घटनाओ के यथा शीघ्र अनावरण एवं लूटेरों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।

पूछताछ का विवरणः- गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि उनका चार पांच लोगो का एक संगठित गिरोह है जो लूट की घटना को दो बाइक पर सवार होकर सबसे पहले बैंक के आस पास बाजार में CCTV से दूर बैंक से पैसा निकाल कर जाने वाले व्यक्तियो को देखते थे अगर कोई महिला या पुरूष पैसा झोला या पालीथीन में रखकर पैदल या बाइक से जा रहे होते है तो उनका पीछा कर पैसा वाला झोला या पालीथीन छीन कर फरार हो जाते है। यह हमेशा दो मोटर बाइकों से ही चार लोग रहते है तथा अक्सर हैलमेट लगाकर घटनाओ को अंजाम देते है। इनके पास जो बाइक है वह रेसर किस्म की गाडिया होती है। यह प्रत्येक घटना में एक दो सदस्यो को बदलते रहते है। प्रत्येक घटना के बाद यह किसी रेलवे स्टेशन या बस स्टाप पर रूककर आपस में पैसो का बटवारा कर फिर अलग अलग मार्ग से घरो को चले जाते है।
4 जून को समय 8:00 बजे चौडेरा शिकारपुर मोड के पास यात्री शेड से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किये गए अभियुक्तगण के नाम  जयवीर पुत्र कल्लू उम्र 23 वर्ष निवासी नंगला भजना थाना पिलुआ जनपद एटा, आशाराम पुत्र देव सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी रजपुरा थाना नया गांव जनपद एटा फरार चल रहे हैं। अभियुक्त राजाराम पुत्र सोने लाल निवासी रजपुरा थाना नयागांव जनपद एटा, वीरेन्द्र पुत्र कल्लू निवासी नगला भजना थाना पिलुआ जनपद एटा, नेकसे उर्फ सूरज पुत्र रामप्रकाश निवासी रजपुरा थाना नयागांव जनपद एटा
गैंग का आपराधिक इतिहासः- गैंग काफी शातिर है जनपद में इससे पहले नहीं पकडे गये थे बाहर के जनपदो में इनका तंत्र फैला था।गैंग का मुखिया अभियुक्त जयवीर है जो थाना पिलुआ का मजारिया HS है जिसका H.S NO. 71A है। अन्य किये गये अपराधो के सम्बन्ध में जाँच की जा रही है।
अभियुक्त जयवीर का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 521/2017 धारा 307 भादवि थाना पिलुआ जनपद एटा
2.मु0अ0सं0 522/2017 धारा 25/27 A ACT थाना पिलुआ जनपद एटा
3.मु0अ0सं0 404/2017 धारा 392 भादवि थाना मिरहची जनपद एटा
4.मु0अ0सं0 189/2019 धारा 392/411 भादवि थाना निधोली कला जनपद एटा
5.मु0अ0सं0 191/2019 धारा 25/27 A ACT थाना निधोली कला जनपद एटा
6.मु0अं0सं0 190/2019 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना निधोली कला जनपद एटा
7.मु0अ0सं0 20/202 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना निधोली कला जनपद एटा
8.मु0अ0सं0 187/2020 धारा 398/402/411 भादवि थाना कोतवाली देहात एटा
9.मु0अ0सं0 193/2022 धारा 3/25 A ACT थाना कोतवाली देहात एटा
10.मु0अ0सं0 212/2020 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना कोतवाली देहात एटा
11.मु0असं0 274/2020 धारा 380 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
12.मु0अ0सं0 180/2022 धारा 392/411 भादवि थाना अलापुर जनपद बदायूँ
13.मु0अ0सं0 201/2022 धारा 3/25 A ACT थाना अलापुर जनपद बदायूँ
14.मु0अ0सं0 129/2022 धारा 392/411 भादवि थाना उसावां जनपद बदायूँ
15.मु0अ0सं0 163/2022 धारा 392/411 भादवि थाना सिविल लाईन जनपद बदायूँ
अभियुक्त आशाराम का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 30/2020 धारा 380 भादवि थाना जयथारा जनपद एटा
2.मु0अ0सं0 65/2020 धारा 356/379 भादवि थाना अलीगंज जनपद एटा
3.मु0अ0सं0 187/2020 धारा 188/269/270/398/402/411 भादवि व 3 महामारी अधिनियम थाना कोतवाली देहात एटा
4.मु0अ0सं0 191/2020 धारा 3/25 A ACT थाना कोतवाली एटा
5.मु0अ0सं0 203/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली एटा
6.मु0अ0सं0 180/2022 धारा 392/411 भादवि थाना अलापुर जनपद बदायूँ
7.मु0अ0सं0 202/2022 धारा 3/25 A ACT थाना अलापुर जनपद बदायूँ
8.मु0अ0सं0 129/2022 धारा 392/411 भादवि थाना उसावां जनपद बदायूँ
9.मु0अ0सं0 163/2022 धारा 392/411 भादवि थाना सिविल लाईन जनपद बदायूँ

बरामदगी का विवरणः- 1. मु0अ0सं0 180/2022 धारा 392/411 भादवि में थाना अलापुर के प्रकरण में लूट का 22000 रूपये नगद 2. घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल होण्डा हारनेट नम्बर UP 82AA 5351 रंग हरा काला 3. घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल होण्डा साईन HR 51AS 1486 रंग सिल्वर 4. दो अदद तमन्चा व चार अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर 5. वादिनी जीनत बेगम का आधार कार्ड व मतदाता पहचान पत्र

  1. मु0अ0सं0 129/2022 धारा 392/411 भादवि थाना उसावां के प्रकरण में लूट का सम्पूर्ण 49000 रूपये नगद
    3.मु0अ0सं0 163/2022 धारा 392/411 भादवि थाना सिविल लाईन का लूट का 9000 रूपया बरामद

गिरफ्तारी/बरामदगी में सम्मिलित टीमः-
1.प्रभारी निरीक्षक अलापुर संजय कुमार सिंह

  1. चौकी प्रभारी म्याऊँ उ0नि0 धनन्जय कुमार पाण्डे
  2. चौकी प्रभारी ककराला उ0नि0 मायाराम
  3. हे0का0 554 सरोज कुमार
  4. का0 1345 प्रतीक्ष प्रताप सिंह
  5. का0 350 अजय कुमार
  6. का0 1886 रोहित पूनिया
  7. का0 1703 बिजेन्द्र सिंह
  8. का0 1842 दीपक चौधरी

1.उ0नि0 धर्वेन्द्र सिंह प्रभारी स्वाट/सर्विलांस

  1. हे0का0 सचिन कुमार झा सर्वि0
  2. का0 रिजाबुल स्वाट टीम
  3. का0 लोकेन्द्र कुमार सर्वि0
  4. का0 लोकेन्द्र कुमार सर्वि0
  5. का0 भूपेन्द्र
  6. का0 अतेन्द्र
  7. का0 मनीष कुमार सर्वि0
    9.का0 कुशकांत

रिपोर्टर – भगवान दास