यूपी बदायूं। जिलेभर में बड़े ही शांति पूर्वक तरीके से रमजान के आखिरी जुमा पर अलविदा की नमाज अदा की गई। शहर की विभिन्न मस्जिदों में मुल्क में अमन चैन कायम रहे इसके लिए दुआ मांगी गई।

रमजान के अलविदा की नमाज पर शहर और देहात क्षेत्र के मस्जिदों के बाहर कड़ी सुरक्षा रही। इस क्रम में सभी मस्जिदों के अंदर ही नमाज अदा की गई। शहर जामा मस्जिद शम्शी मदरसा क़ादरिया समेत अन्य जगहों पर शांतिपूर्वक अलविदा की नमाज संपन्न हुई।

अलविदा की नमाज को देखते हुए जिले भर में थाना बार सेक्टर बनाकर थाना प्रभारी निरीक्षक और उप निरीक्षकों की तैनाती की गई है। खासतौर से मिश्रित आबादी वाले इलाकों में निगरानी रखी जा रही है।

सभी मस्जिदों के बहार पुलिस बल ड्यूटी लगाई गई थी। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी, सीओ सिटी, कोतवाल समेत व अन्य उच्च अधिकारी लगातार भ्रमणशील करते रहे।

रिपोर्टर – भगवान दास

You missed