शकील बदायूँनी की पुण्यतिथि पर शकील बदायूँनी स्मृति क्लब ने शकील बदायूँनी पार्क पर शकील बदायूँनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाई।

बदायूँ। बदायूं गौरव क्लब, शकील बदायूँनी स्मृति क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव समिति संस्था के संयुक्त तत्वाधान में हिंदुस्तान के प्रख्यात गीतकार शकील बदायूँनी की पुण्यतिथि शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई।
बदायूँ गौरव क्लब एवं शकील बदायूँनी स्मृति क्लब के मुख्य सचिव अमन मयंक शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा सर्वप्रथम अधिशासी अधिकारी नगरपालिका बदायूँ को सूचना देकर घण्टाघर स्थित शकील बदायूँनी पार्क से अतिक्रमण हटवाया गया। उसके पश्चात संस्था के पदाधिकारियों ने शकील बदायूँनी पार्क की साफ सफाई की। संस्था के पदाधिकारियों ने शकील बदायूँनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर शकील बदायूँनी को याद किया।

बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने कहा कि शकील बदायूँनी ने पूरी दुनिया मे बदायूँ जनपद का नाम रोशन किया है।शकील बदायूँनी ने अपने गीतों से फिल्मी दुनिया में एक विशेष पहचान बनाई एवं पूरे विश्व में अपने गीतों से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया है।बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक दिनेश शर्मा ने कहा कि शकील बदायूँनी अपने गीतों से हमेशा अमर रहेंगे।जब तक दुनिया है तक तब शकील बदायूँनी के लिखे हुए गीत गाये जाएंगे। बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक अशोक सक्सेना ने कहा कि शकील बदायूँनी जैसी शख्सियत सदियों में एक बार ही जन्म लेती हैं।शकील बदायूँनी ने लगातार 3 वर्ष बॉलीवुड का सबसे बड़ा अवार्ड फ़िल्मफ़ेअर अवार्ड जीता था।
बदायूँ गौरव क्लब के सहसचिव हिलाल बदायूनी ने कहा कि बदायूँ गौरव क्लब एवं शकील बदायूँनी स्मृति क्लब के द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार शकील बदायूँनी की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित कर उनको श्रदांजलि दी जा रही है।
अन्त् में बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूं गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी शकील बदायूँनी की याद में शकील बदायूँनी स्मृति महोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है।
इस अवसर पर अच्छन खां,कुनाल सक्सेना, कौशल राठौड़,मनीष ठाकुर, गौरव पाठक, रितेश उपाध्याय,नवीन सक्सेना,विभांशु दत्त ,रमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर – निर्दोष शर्मा