बदायूं। भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइन मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा माइक्रो-डोनेशन कार्यक्रम नगर पालिका परिषद में चलाया जा रहा है। इच्छुक भाजपा समर्थक कार्यकर्ता शिविर में माइक्रो डोनेशन जमा कर सकते हैं। जिसमें मंगलवार को सौ लोंगो से अधिक डोनेशन अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिले के सभी मंडल एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं द्वारा माइक्रो डोनेशन का कार्यक्रम के शिविर लगाकर कार्यकर्ताओं को माइक्रो डोनेशन के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जोकि सफल भी हो रहा है।

सिविल लाइन मंडल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम उत्साह वर्धक है जो आगामी 30 अप्रैल तक चलेगा। माइक्रो डोनेशन के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में सभी मोर्चा एवं के भाजपा कार्यकर्ता नगर उपाध्यक्ष लवकेश गुप्ता, अनिल शर्मा, सुयश जौहरी, शिवम सक्सेना, अनुभव उपाध्याय, रचित साहू, समस्त सिविल लाइन मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।