रंग रंगीली होली में नफरत द्वेष और बैर मिटाएं हम अलबेली होली में

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सदर विधायक श्री महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि होली प्रेम सौहार्द्र का पर्व है होली का त्यौहार को हम सभी को शांति और सौहार्द्र के साथ मनना चाहिए।

वजीरगंज। प्रेम सौहार्द्र व सामाजिक एकता का प्रतीक होली मिलन समारोह मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एवं महान राष्ट्र भक्त वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर महाराणा प्रताप विकास समिति द्वारा हतरा मोड़ वार्ष्णेय धर्मशाला वजीरगंज में गुलाल, फाग गीत व फूलों की होली खेलते हुए धूमधाम से मनायी। मुख्यअतिथियों को माला पहना कर महाराणा प्रताप का चित्र देकर तथा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कवि आदित्य तोमर ने काब्य पाठ द्वारा कहा कि आओ मिलकर रंग लगाए रंग रंगीली होली में नफरत द्वेष और बैर मिटाएं हम अलबेली होली में। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सदर विधायक श्री महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि होली प्रेम सौहार्द्र का पर्व है होली का त्यौहार को हम सभी को शांति और सौहार्द्र के साथ मनाना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि होली हमे देश की सभ्यता और संस्कृति का संदेश देती है।महाराणा विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष एड हरिप्रताप सिंह राठौर ने कहा कि असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है होली, रंगों का त्यौहार है होली, तथा हाेली की शुभकामनाए दी। दातागंज ब्लाक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह (अंकित भईया) ने कहा कि होली मिलन मे आपसी सहयोग और सामंजस्य के साथ समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सम्भल डा विशाल चौहान ने कहा कि होली का त्यौहार हमे आपसी मनमुटाव अंहकार त्यागने का संदेश देता है, और गले मिलकर समाज को जोड़ने का काम करता है।

वरिष्ठ भाजपा युवा नेता कुवंर सिद्धिराज सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज में फैली कुरुतियो को दूर करने के लिए हमें आगे आना होगा। अपने बच्चों को संस्कार, शिक्षा, तथा आत्म विश्बास जगाना होगा। तभी हमारा समाज आगे बढ़ सकता है। तथा सभी को फूलो की होली खेलकर शुभकामनाए दी, कार्यक्रम की अध्यक्षता ठा सोनपालसिंह ( वनिया ) ने की, तथा सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक ठा वेदपालसिंह कठेरिया ने किया।

होली मिलन समारोह के दौरान विपिन कुमार सिंह राठौर, अखिलेश चौहान, अरविन्द सिंह, पंकज सिंह चौहान, दीपक चौहान एड, रामवीर सिंह, नितिन ग़ौर, शिवराम सिंह, धर्मेश प्रधान, अर्जुन सिंह, राघव सिंह, कुलदीप सिंह, कैलाश गौड़ रिद्धिप्रताप सिंह, मनोज सिंह, तालेबर सिंह, एलकार सिहं, सुमित राघव, हेमेन्द्र सिहं, लालू सिंह, ओमपाल सिंह दद्दा, रवेन्द्र सिंह, राजेश्वर सिंह, उदयपाल सिंह, रवि प्रधान, सनोज राठौर, डा० रीना राघव, सविता जी, लबली जी, सुमित, देवा, सोनू ठाकुर, गोविन्द राणा, आशीश गौड़, हेम सिहं, राहुल सिंह, अनिल राठौर, मनीष प्रेमी, आकाश सिंह, भामाशाह, राहुल वार्ष्णेय, अरविंद वार्ष्णेय, दीपक वार्ष्णेय, देवेश शंखधार आदि हजारों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रामतीरथ