उझानी। जनपद बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ओपी सिंह के कुशल निर्देशन में एंव पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी उझानी के नेतृत्व में चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 03.03.2022 को कोतवाली उझानी के व.उपनिरीक्षक अनूप सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मुकद्दमा अपराध संख्या- 125/22 धारा 354/452 IPC से सम्बन्धित वांछित चल रहे अभियुक्त ओमवीर यादव पुत्र जयसिंह निवासी ग्राम रायपुर थाना उझानी को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छतुईया रेलवे फाटक के समीप से गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस द्वारा न्ययालय के समक्ष पेश किया गया।
जानकारी के मुताबिक

दिनाँक 27.02.2022 को अभियुक्त ओमवीर यादव उपरोक्त द्वारा ग्राम रायपुर में एक लड़की के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी। जिसके सम्बन्ध में दिनाँक 28.02.2022 को थाना स्थानीय पर वादिनी / पीडिता की तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 125/22 धारा- 354/452 IPC बनाम ओमवीर यादव पुत्र जयसिंह निवासी ग्राम रायपुर थाना उझानी पंजीकृत किया गया था ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता –

ओमवीर यादव पुत्र जयसिंह निवासी ग्राम रायपुर थाना उझानी बदायूँ

गिरफ्तार करने वाली टीम :-

  1. उपनिरीक्षक अनूप सिंह थाना उझानी, बदायूँ ।
  2. कांस्टेबल 1907 अरमान थाना उझानी, बदायूँ ।
  3. रि.कांस्टेबल अनुज धामा थाना उझानी, बदायू

रिपोर्टर – विवेक गुप्ता