क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं व सहयोगियों द्वारा क्षत्रिय युवा सभा के तहसील अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान के पूज्य पिता लायक सिंह चौहान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने एवं दुःखित परिजनों को असहनीय कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई ।

उल्लेखनीय है कि श्री लायक सिंह चौहान लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अन्तिम संस्कार गंगा घाट कछला पर किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनपद बदायूँ के सामाजिक व राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों द्वारा अपनी शोक संवेदना व्यक्त की गई।

क्षत्रिय महासभा बदायूं ।
महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट

You missed