सूचना के अधिकार का प्रयोग करते हुए बदायूं शहर में भूमिगत विद्युतीकरण के कार्य के विरुद्ध वर्ष 2016 से अब तक विभिन्न स्तरों पर प्रेषित किए गए शिकायती पत्रों व उन पर प्राप्त जांच आख्याओ एवम भुगतान से संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण/अवलोकन करने हेतु आवेदन अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बदायूं को प्रेषित किया गया।

उक्त आवेदन के क्रम में अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार द्वारा दिनांक 08/02/2022 को हस्ताक्षरित पत्र जिसके शीर्ष पर दिनांक 09/02/2022 अंकित है तथा जो 21/02/2022 को पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदक हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट को प्रेषित किया गया है।

21/02/2022 को प्रेषित इस पत्र की विशेषता यह है कि इस पत्र के माध्यम से आवेदक को दिनांक 18/02/2022 को दोपहर 03.30 बजे मंडल कार्यालय में उपस्थित होने हेतु सूचित किया गया है। उल्लेखनीय है कि यह पत्र श्री राठोड़ को 22/02/2022 को प्राप्त हुआ है।

Оптический обман для людей с орлиным зрением: как найти Быстрый тест на IQ: найдите странную птицу среди