बदायूं। थाना मुजरिया क्षेत्र के एक गांव में दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए चार वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार की घटना सामने आई थी। रात में ही सीएनएन न्यूज भारत ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका संज्ञान मुजरिया थाना प्रभारी निरीक्षक ने लिया एवं आरोपी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
बताते चलें ! कल 20/022022 दिन रविवार को थाना मुजरिया क्षेत्र के एक गांव में एक चार वर्षीय बालिका के साथ घिनौना कृत्य हुआ। जिसको लेकर परिजन कल 2:00 बजे से थाना मुजरिया पर मुकदमा लिखवाने के लिए गए हुए थे। सी एन एन न्यूज भारत द्वारा खबर वायरल होने के बाद उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लिया।
अधिकारियों के आदेश पर रात्रि 9:30 बजे मुकदमा लिखा गया। अपराध संख्या 40/2022, 376 AB, लैगिक अपराधों से पालको संरक्षण अधिनियम 2012 5m एवं 6 मैं मुकदमा पंजीकृत हुआ है। बालिका को रात्रि में ही मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
रिपोर्टर – सैयद तुफैल अहमद