उघैती। थाना क्षेत्र के ग्राम खंडवा में खेत मे बने के एक कुएं में जिसकी गहराई लगभग 30 फ़ीट थी एक सांड़ परसों से पड़ा था। स्थानीय लोगों ने उसे देखा पर किसी ने उसे निकालने की कोई कोशिश नही की। स्थानीय लोगों के अनुसार सांड़ बहुत मारने वाला था। एक व्यक्ति ने उसे निकलवाने के लिए उघैती थाने में संपर्क किया। वहां से वन विभाग को संपर्क किया गया। वन विभाग कर्मचारी उस काम को नकारते हुए स्थानीय लोगों को बदायूँ शहर के पशु प्रेमी पीपल फ़ॉर एनिमल्स और मदद एक कारवां संस्था के अध्यक्ष विकेंद्र शर्मा का नंबर देके चले जाते है। विकेंद्र शर्मा को सूचना मिलते ही वो अपने साथियों एड. कौशल गुप्ता, सनी सक्सेना तथा क्षितिज मौर्य के साथ वहां पहुँच कर कोतवाल वीरेंद्र सिंह राणा से संपर्क कर कुछ पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुँचे तथा प्रधान जितेंद्र यादव से संपर्क कर उन्हें भी वहां आने को कहा। थाना प्रभारी द्वारा भेजी जेसीबी की मदद से कुएं के बराबर से एक गड्ढा कर कुएं की दीवार को तोड़ 4 घंटे के संघर्ष के बाद सांड़ को बाहर निकाला गया। कुएं से बाहर आकर सांड़ ने चैन की साँस ली और खेत मे भाग गया। इस कार्य मे प्रधान जितेंद्र यादव का पूर्ण सहयोग रहा। गाँव वालों ने इस काम के लिए विकेंद्र शर्मा और उनकी टीम के सदस्यों की सराहना की।

रिपोटर – विकेंद्र शर्मा