सहसवान। बदायूं विधानसभा क्षेत्र में फिर एक बार कांग्रेस को करारा झटका कांग्रेसियों ने प्रत्याशी का किया विरोध बदायूं विधानसभा क्षेत्र में फिर एक बार कांग्रेस को करारा झटका लगा है कांग्रेसियों ने अपने ही प्रत्याशी का जमकर विरोध किया!
पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रमेश चंद्र माहेश्वरी के आवास मोहल्ला शाहबाजपुर मैं एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने सहसवान विधानसभा से प्रत्याशी राजवीर सिंह यादव का विरोध किया इस मौके पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रमेश चंद्र माहेश्वरी ने कहा कि सहसवान विधानसभा से ऐसे प्रत्याशी को जिला अध्यक्ष ओंमकार सिंह द्वारा प्रत्याशी बनवाया गया है जो कि कांग्रेस मैं पहले कभी नहीं देखा और जो लोग पिछले लंबे समय से कांग्रेश की सेवा करते आए हैं उन्हें नजरअंदाज किया गया है जिसका विरोध किया जाता है इस संबंध में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी को अवगत कराया जाएगा!
कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव बिशन खा ने कहा कि जिले में कांग्रेस को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है जिला अध्यक्ष द्वारा ऐसे व्यक्ति को टिकट दिलाया गया है जिसे क्षेत्र की जनता नहीं जानती और ना ही वे कभी कांग्रेसका कार्य करता रहा है और ना ही प्रत्याशी द्वारा कार्यकर्ताओं से संपर्क किया गया है जिसका विरोध किया जाता है उन्होंने कहा कि जिले में कांग्रेस का बचा कुचा वजूद भी समाप्त करने का प्रयास किया गया है जिसके लिए सीधे जिम्मेदार जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह हैं!

कांग्रेश अल्पसंख्यक विभाग के जिला महासचिव एवं सहसवान विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी फैसल कादरी ने कहा कि सहसवान विधानसभा पर कांग्रेस प्रत्याशी अपने ही कार्यकर्ताओं को नहीं जानता है और ना ही संपर्क करने का प्रयास कर रहा है क्षेत्र में जनता को यह भी मालूम नहीं है कि सहसवान विधानसभा से कांग्रेस का प्रत्याशी चुनाव लड़ भी रहा है या नहीं! उन्होंने कहा कि सहसवान विधानसभा क्षेत्र से ऐसे प्रत्याशी को लाया गया है कि जो कांग्रेसी नहीं है और ना ही क्षेत्र में उसका कोई वजूद राष्ट्रीय लेवल की पार्टी कांग्रेश को जिला नेतृत्व द्वारा कमजोर करने का काम किया गया है कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंमकार सिंह द्वारा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उसी समय याद किया जाता है जब कोई मीटिंग या भीड़ एकत्रित करने हो! सहसवान विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता चौधरी फहीम अहमद और महेश शर्मा का नाम प्रत्याशी के रूप में पार्टी हाईकमान को भेजा गया था और इन दोनों का ही टिकट कटवा कर राजवीर सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया गया हम सभी कांग्रेसन इसका जमकर विरोध करते हैं और पार्टी हाईकमान को इस संबंध में अवगत कराएंगे!

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नजम चौधरी ने कहा कि बिना पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के राय मशवरे के राजवीर सिंह यादव को सहसवान विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया है यह सब जिला अध्यक्ष की सांठगांठ से किया गया है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता दिन रात एक कर पार्टी को मजबूत करता है और उस पर पानी फेर दिया जाता है यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कमजोर हो रही है हमारे ही लोग कांग्रेस को कमजोर करने पर लगे हुए हैं ऐसे लोगों की कांग्रेस मैं कोई जगह नहीं होना चाहिए सहसवान विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जनपद के कार्यकर्ता मायूस है पार्टी हाईकमान को यहां की स्थिति के बारे में अवगत कराया जाएगा!

इस मौके पर पूर्व जिला महासचिव धर्मदेव तिवारी, कांग्रेश श्रम प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण गोपाल माहेश्वरी, न्याय पंचायत अध्यक्ष रामचंद्र, अमर दयाल, इमरान सिद्दीकी, शरीफ खा, आकाश माहेश्वरी, विक्की महेश्वरी, चंद्रपाल सिंह, जावेद अहमद, नहीम, शमी अहमद, समीर अहमद, रफीक, चंद्रमोहन, सहित कांग्रेसी उपस्थित रहे।

रिपोटर – सौरभ गुप्ता