बदायूं। आत्मीय परिजनों ने मां सरस्वती का पूजन, युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का बोध दिवस उनके आध्यात्मिक जन्मदिवस के रूप में मनाया गया।


गायत्री शक्तिपीठ के परिब्राजक सचिन देव, संरक्षक सुरेंद्र नाथ शर्मा और कृष्ण पाल सिंह ने वेदमंत्रोच्चारण कर गायत्री महायज्ञ सपन्न कराया। आत्मीय परिजनों ने मां सरस्वती का पूजन किया। निर्दोष शर्मा सपत्नीक मुख्य यजमान रहे। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद कन्याभोज कराया गया।
इस मौके पर रामचंद्र प्रजापति, पंकज रस्तोगी, मृदुलेश, कालीचरन पटेल, सुखपाल शर्मा, ममता, दया शर्मा, रजनी, सुशील गुप्ता, राजेश्वरी, माया सक्सेना आदि मौजूद रहीं।

रिपोटर – निर्दोष शर्मा