बदायूं: गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर बसंत पंचमी पर्व पर मां सरस्वती का पूजन, पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्मदिन आध्यात्मिक जन्म दिवस के रूप में मनाया जाएगा। गायत्री शक्तिपीठ के परिव्राजक सचिन देव ने बताया कि प्रात 9:00 बजे पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ दीक्षा संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, पुंसवन संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार, यज्ञोपवीत, चूड़ाकर्म संस्कार, के अलावा अन्य संस्कार आदि निशुल्क संपन्न कराए जाएंगे। भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।