BAREILLY: Polythene campaign in Mirganj, fierce clashes between Nagar Panchayat and traders

सोमवार को शासन के निर्देशानुसार अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार के निर्देशन में मीरगंज में पॉलीथिन रखने वाले व्यापारियों का चालान काटा गया। हालांकि इस दौरान नगर पंचायत कर्मियों तथा व्यापारियों के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली। दो दुकानदारों को पुलिस ने हिरासत में लिया हालांकि जुर्माना बसूलने के वाद दोनों को छोड़ दिया गया।
बटा दे तमाम व्यापारियों ने पॉलीथिन को छुपाना शुरू कर दिया। इस दौरान कई दुकानदारों ने आरोप भी लगाया कि यदि नगर पंचायत द्वारा इस तरह का अभियान चलाना था, तो पहले अनाउंस करवाना था ताकि पॉलीथिन पर पहले से प्रतिबन्ध लगाया जा सके। दो दुकानदारों से नगर पंचायत कर्मियों की जोरदार झड़प हुई तथा पुलिस उन्हें थाने लें आयी। बताया कि सात दुकानदारों का चालान काटा गया तथा 23000 रूपये राजस्व के रुप में बसूला गया। यह अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा।

मीरगंज से नंदकिशोर की रिपोर्ट

By Monika

You missed