बदायूँ। शहर के चूनामंडी में आधुनिक सुविधाओं से लैस बीएलएलसी ब्यूटी पार्लर का उद्घाटन नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी ने फीता काटकर किया। आज के समय में महिलाएं हो या युवा सभी सुंदरता के प्रति सजग नजर आते हैं और खूबसूरत बनने की उनकी ललक को अंजाम देने के लिए शहर की चूना मंडी में शुक्रवार को ब्यूटी पार्लर का नगर विकास मंत्री द्वारा उद्घाटन किया गया इस

दौरान नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल और भाजपा नेता सीमा राठौर मौजूद रहे। इस दौरान संचालन कर रही ब्यूटी पार्लर की संचालिका डिंपल वार्ष्णेय और अखिलेश वार्ष्णेय ने कहा कि इस इलाके में कोई भी आधुनिक ब्यूटी पार्लर नहीं था। जिसके कारण महिलाओं को शहर के बाहर दूसरे इलाके में जाना पड़ता था।और लंबे इंतजार के बाद मोटी रकम देकर महिलाओं के ब्यूटी पार्लर का काम होता था । इसी को ध्यान में रखकर यह व्यूटीपार्लर पार्लर खोला गया है।