Sambhal: Review meeting of Samajwadi Party held at Bahjoi DR Resort

जनपद संभल के इस्लाम नगर रोड बहजोई डीआर रिसोर्ट में समाजवादी पार्टी की समीक्षा बैठक हुई बैठक में समाजवादी पार्टी के काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमयनंदा ने बताया कि हमे अबकी बार फुल बहुमत से सरकार बनानी है इसलिए सभी कार्यकर्ता पार्टी को अपना समझ कर काम करें हमारी 2022 में फुल बहुमत से सरकार बनेगी क्योंकि हम विकास के मुद्दे पर अपना चुनाव लड़ेंगे और अपनी पार्टी की नीतियां गिनाई। इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवजन सभा विकास यादव, पूर्व राज्यसभा सांसद जावेद अली खान, पूर्व विधायक राम खिलाड़ी, विधायक पिंकी यादव, जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, जिला महासचिव कृष्ण मुरारी,फहीम , आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संभल से कपिल अग्रवाल और शाहिद सैफी की रिपोर्ट

By Monika