आंंवला। भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठनात्मक जिला आंवला की 123 बिथरी चैनपुर विधानसभा के क्यारा एवं बिशारतगंज मंडल की बैठक का आगामी युवा सम्मेलन की तैयारी हेतु बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य अरविन्द पाराशर, जिलाध्यक्ष राजू उपाध्याय रहें।
बैठक में मुख्य अतिथि अरविन्द पाराशर ने सदयस्ता अभियान एवं युवा सम्मेलन पर विस्तार से चर्चा की एंव सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
जिलाध्यक्ष राजू उपाध्याय ने सदस्यता अभियान में मण्डल के हर पदाधिकारी को 50 नए सदस्य एंव हर बूथ से 20 युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को दिया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष पन्नालाल पाल,जिला मंत्री ऋषभ शर्मा, जिला मंत्री भानु गोस्वामी, विधानसभा विस्तारक अंकित शर्मा, मंडल अध्यक्ष देव श्रीवास्तव, विशाल पाल, मंडल सयोंजक पवन गोस्वामी, मनोज साहू, पृथ्वीराज, वेदप्रकाश,मोनू कश्यप, संजीव पटेल,विराट, विशाल मौर्य,सत्येन्द्र गोस्वामी,मोहित साहू,चन्दन ठाकुर,अभय,विशाल बाल्मीकि, समेत व मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- कुलदीप प्रजापति