नौतनवां महराजगंज:75 वा आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर आज नौतनवा कस्बे में आयोजित बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया।


मंगलवार को एक मैरेज हाल में वनवासी कल्याण आश्रम नौतनवा के बैनर तले एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सुभाष चंद प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विशिष्ट अतिथि हरे कृष्ण सिंह प्रांतीय महामंत्री वनवासी कल्याण आश्रम, विशिष्ट अतिथि चंद्र राम चौधरी रहे।

कार्यक्रम में मुंडा जनजाति से ताल्लुक रखने वाले बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। 
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ और झारखंड के आदिवासी कलाकारों द्वारा शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इसके पहले अतिथियों का ढोल नगाड़े के साथ आदिवासी कलाकारों द्वारा मुख्य द्वार पर पुष्प वर्षा करते हुए उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा बिरसा मुंडा,भारत माता व रामचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण वह दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रांत प्रचारक सुभाष चंद्र ने किया।

वनवासी कल्याण आश्रम के जिला अध्यक्ष जगदीश गुप्त ने अतिथियों का स्वागत के क्रम में कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम नौतनवा नगर से शुरू होकर आज नौतनवा विकासखंड के 19 न्याय पंचायत में कार्य कर रहा है। तीन स्वास्थ्य केंद्र तथा सात खेलकूद केंद्र चल रहे हैं। तीन हजार लोगों में नि:शुल्क दवा वितरण किए गए।

कोविड-19 में भी कल्याण आश्रम के लोगों ने भरपूर सहयोग किया। श्री गुप्त ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में वनवासी कल्याण आश्रम सचल मेडिकल वाहन क्षेत्र के लोगों को देने जा रहा है । यह सभी से सेवा कार्य आप सभी के सहयोग से संभव है। अंत में उन्होंने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।


कार्यक्रम का संचालन जन्मेजय सिंह ने किया । 
इस मौके पर मुख्य रूप से सुनील अग्रवाल, अतुल जायसवाल,रुपेश अग्रवाल, संतोष कनोई, मनोज मद्धेशिया,दुर्गा मद्देशिया, अंजनी जायसवाल,सुनील यादव, रामकेश, अश्विनी चौधरी, प्रेम सिंह ,रतन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी बिजय चौरसिया