रिपोर्टर – विवेक गुप्ता उझानी

उझानी l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के कुशल निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर बदायूं के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के नेतृत्व में अवैध शराब बनाने वाले एवं बेचने वाले के विरुद्ध थाना उझानी पुलिस के द्वारा ताबड़तोड़ छापामारी गिरफ्तार अभियान चलाया जा रहा है। जिससे पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई के चलते अबैध धंधों में लिप्त अपराधियों के छक्के छूट गये है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के इस अभियान में दिनांक- 28-10 -2021 को थाना उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने मय हमराही फोर्स के द्वारा अभियुक्त मोर सिंह पुत्र रामलाल निवासी ग्राम हुसैनपुर पुख्ता थाना उझानी जनपद बदायूं को अभियुक्त के घर ग्राम हुसैनपुर पुख्ता नगर पंचायत कछला से कच्ची कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक की जरी केन में लगभग 10 लीटर शराब खाम तथा साथ ही शराब बनाने के उपकरण जिसमें (एक छोटा स्टील ड्रम, एक पतीली एल्यूमीनियम वह एक छोटा गैस सिलेंडर मय पाइप चूल्हा)बरामद हुआ। उक्त अभियुक्त के संबंध में थाना उझानी पर मुकदमा अपराध संख्या- 451/2021 धारा- 60(2) Ex Act बनाम मोर सिंह उपरोक्त पंजीकृत कर अभियुक्त को जिला कारागार भेजा गया।