बदायूँ- युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र बदायूं द्वारा डॉक्टर दिनेश यादव जिला युवा अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे स्वच्छ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड समरेर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त किया गया इसी क्रम में जनपद बदायूं के विकासखंड वजीरगंज आसफपुर बिसौली अंबियापुर आदि के ग्रामों में एनवाईवी द्वारा घर-घर घूमकर सिंगल यूज प्लास्टिक का कलेक्शन भी किया गया आज की डेट में कुल 6500 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक का कलेक्शन किया गया एवं उसको डिस्पोज भी किया गया आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मेंटर युवा मंडल कमा के अध्यक्ष अवनीश कुमार सुनील कुमार नीलम यशपाल प्रतिज्ञा यादव गौरव सिंह रामू सिंह ज्योति सिंह कार्तिक सक्सेना एवं सीनियर यूथ लीडर अरुण शेखर सक्सेना का विशेष सहयोग रहा।

जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे श्री अनुज प्रताप सिंह ने बताया अब तक स्वच्छ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र बदायूं के द्वारा 18900 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक इकट्ठा किया गया है एवं 15 400 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक डिस्पोज भी कर दिया गया है उन्होंने बताया कि जो लक्ष्य हमें शासन से मिला है उसको निर्धारित तिथि तक हम अवश्य हासिल कर लेंगे।