वजीरगंज । ग्राम कंजूआ में फांसी के फंदे पर युवक का शव लटका मिला। शौच को गए लोगों ने शव को पेड़ पर लटका देखकर मृतक के घर वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही घरवाले व अन्य गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
ग्राम कांजूआ में भट्ठे पास एक पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला।
जब वहां जाकर गांव वालों ने देखा तो गांव के प्रेम पाल s/o हाकिव 24 ग्राम कंजुअा का है बताया जाता है कि यह प्रेमपाल कल दिन शुक्रवार से लापता थे सुबह शौच को गए लोगों ने देखा कि भट्टे के पास एक पेड़ पर प्रेमपाल का शव लटका हुआ है। बताया जाता है कि प्रेमपाल पाच भाई थे। गांव वालों ने बताया कि प्रेमपाल की शादी हो चुकी है। इन पर एक लड़का और एक लड़की है। मृतक मजदूरी करता था।और अपने घर का खर्चा चला रहा था। उन्होंने बताया कि मृतक प्रेमपाल 12वीं पास है।
बताया जाता है कि प्रेमपाल के घर में आपसी कलेश के चलते यह सुबह से लापता है। मृतक प्रेमपाल को पूरे परिवार ने खोजा मगर मिले नहीं। इनके मृत होने की सूचना मिलने पर देखा गया कि घटनास्थल पर यह शराब की बोतल व गिलास और एक लाठी मिली थी। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ। गांव में शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया और शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।