State President says… people got upset in Yogi government

चुनाव या निर्वाचन, लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसके द्वारा जनता अपने प्रतिनिधियों को चुनती है। चुनाव के द्वारा ही आधुनिक लोकतंत्रों के लोग विधायिका के विभिन्न पदों पर आसीन होने के लिये व्यक्तियों को चुनते हैं। इसी के चलते बरेली एक खबर सामने आ रही है जहाँ सर्किट हाउस मे सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजपाल कश्यप का बरेली में आगमन हुआ। डा. राजपाल कश्यप के पहुंचने पर सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनने जा रही है। इस बार पिछड़ा वर्ग एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को प्रचंड बहुमत देगा। प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार से हर वर्ग परेशान है। सरकार से पिछड़े वर्ग का मोहभंग हो चुका है। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए इसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इसमें जिला अध्यक्ष अगम मौर्या, गुड्डू यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Monika