बदायूँ । भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को 71वां जन्मदिवस है भारतीय जनता पार्टी ने मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा एवं समर्पण अभियान के माध्यम से मनाने का निर्णय लिया है इस अभियान को पार्टी के सभी मोर्चे एवं प्रकोष्ठ मनाएंगे।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर जनपद बदायूं में निम्न कार्यक्रम होंगे।
जिसमें भाजपा और चिकित्सा प्रकोष्ठ- स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सुभाष चौक बदायूँ पर लगायेगी जिसमें जरूरतमंदों के हैल्थ चेकअप किये जायेंगे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के 71 युवा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में होगा।

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 71 महिला कोरोना योद्धा का सम्मान समारोह भाजपा कार्यालय बदायूं पर किया जाएगा।

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 71 प्रगतिशील किसान/ पूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम भाजपा कार्यालय पर किया जाएगा।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा गरीब, मलिन बस्तियों में फल वितरण का कार्यक्रम होगा।

भाजपा पिछड़ा मोर्चा द्वारा अनाथालय, वृद्ध आश्रम में प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया जाएगा।