बदायूं । नगला मंदिर रोड स्थित बारातघर में हजारों ब्राह्मण जनों ने डॉ शैलेश पाठक के नेतृत्व में नगला माता मंदिर का आशीर्वाद लेकर भगवान परशुराम चौक तक विशाल संकल्प यात्रा निकाली।संकल्प यात्रा में डॉ शैलेश पाठक के साथ जनपद के दर्जनों संघठन के अलावा जिले के दूर दराज क्षेत्र से आये ब्राह्मण जन ,वरिष्ठ पत्रकार बंधुओं एवं अधिवक्ता बंधुओं ने भाग लिया।संकल्प यात्रा में सैकड़ों वाहनों सहित हजारों की संख्या में ब्राह्मण जन उपस्थित रहे।भगवान परशुराम चौक पर पहुँचकर ब्राहाण जनों ने जोशीले नारे लगाए।संकल्प यात्रा के नेतृत्व कर्ता जननेता डॉ शैलेश पाठक एवं भगवान परशुराम चौक स्थापना सेवा समिति के अध्यक्ष पं अमन मयंक शर्मा सहित विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों ने जेसीबी मशीन पर चढ़कर अपने आराध्य भगवान परशुराम का माल्यार्पण किया।इस दौरान माल्यार्पण करते हुए डॉ शैलेश पाठक ने सभी संघठन प्रमुखों के साथ ये संकल्प लिया कि ब्राह्मणों के साथ अन्याय बर्दाश्त नही किया जाएगा।उन्होंने कहा ब्राह्मण संयुक्त मोर्चा सभी संगठनो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।डॉ शैलेश पाठक ने आजीवन भगवान परशुराम चौक के संरक्षण का संकल्प लिया।उन्होंने भगवान परशुराम चौक स्थापना सेवा समिति के अध्यक्ष पं अमन मयंक शर्मा को आशीर्वाद एवं बधाई देते हुए कहा कि अमन मयंक शर्मा ने शासन एवं प्रशासन द्वारा भगवान परशुराम चौक के निर्माण को मंजूरी दिलवाने में अहम भूमिका का निर्वाहन किया है।माल्यर्पण के दौरान डॉ शैलेश पाठक,अंकित पाठक,अमन मयंक शर्मा,आचार्य मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री,आचार्य संजीव गौड़, बनवारी लाल पाठक,आशुतोष उपाध्याय,किशन शर्मा, देवेश मिश्रा,अनिल उपाध्याय,पवन शंखधार,गौतम शर्मा,राहुल त्रिवेदी, राहुल शर्मा,शिवकांत शर्मा,अंशु मिश्रा,प्रदीप कुमार शर्मा, सहित हजारों ब्राह्मण जन उपस्थित रहे।