बदायूं। जनपद में हुई दो घटनाओं का तो पुलिस खुलासा नहीं कर पाई तब तक 25-08 2021 की शाम को मधुबन कॉलोनी निकट शिवदत्त नगर में चोरों ने दिनदहाड़े वरुण शर्मा(सपन) के घर का ताला तोड़ कर घर को खंगाल लिया। वरुण शर्मा लगभग 6.30 बजे के बाद बाजार किसी काम से गए हुए थे। इसी बीच चोरों उनके घर में घुस गए जहां से लाखों रुपए की नगदी, सोने के आभूषण, 52 इंच स्मार्ट एलईडी चोरी करके ले गए। चोरों के हौसले इतने बुलंद है

की चोरो को अब चोरी करने के लिए रात होने का इंतज़ार नही करते बल्कि वह दिनदहाड़े ही घरों में चोरियां कर देते हैं और किसी को कानों कान भनक भी नहीं होती जबकि क्षेत्र में पीआरबी 112 , चिता मोबाईल बाइक गस्त करती रहती है। उसके बावजूद भी दिनदहाड़े चोरी और लूट की वारदातें होती रहती है। क्षेत्र की पुलिस सोती रहती है। पीड़ित वरुण शर्मा ने पुलिस को चोरी की घटना के बाद सूचना दे दी थी। मौके पर पीआरबी 112 ,चीता मोबाई बाइक , जवाहरपुरी चौकी इंचार्ज और सिविल लाइन थाने से एसएसआई प्रमोद कुमार यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पीड़ित ने उसी शाम थाना सिविल लाइन को लिखित प्रार्थना पत्र भी दे दिया था।लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी सिविल लाइन पुलिस ने वरुण शर्मा के द्वारा दिए गए। प्रार्थना पत्र के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इससे मानो यह लग रहा है कि पुलिस घटना से अपना पल्ला झाड़ती नजर आ रही है। प्रार्थी न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।

शहर में हो रही लगातार इन चोरी की वारदातों से आम जनता में भय बना हुआ है। लेकिन क्षेत्रीय पुलिस इन घटनाओं को हल्के में ले रही है। और चोर खुलेआम दिनदहाड़े घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती भी दे रहे है।

जवाहर पुरी चौकी इंचार्ज से बात की गई तो उन्होंने कह दिया मामला मेरे संज्ञान मे है।लेकिन प्रार्थना पत्र के विषय में मुझे कुछ पता नही है और मुकदमा के बारे मे थाने से जानकारी लेकर बताऊंगा।