बिनाबर / आगामी विधानसभा चुनाव में महान दल और समाजवादी पार्टी के महागठबंधन के अंतर्गत प्रदेश विधानसभा वार महान दल के लोगों को 2022 में समाजवादी पार्टी और महान दल के गठबंधन के प्रत्याशी को विजई बनाने के लिए जिससे 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बन सके इसी के चलते बदायूं विधानसभा की सीमा में बदायूं बरेली हाईवे ग्राम रसूलपुर पुठी पर बदायूं में प्रवेश करते ही महान दल राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य का आगमन के समय जनाक्रोश रथ यात्रा के साथ बदायूं विधानसभा की सीमा में प्रवेश के दौरान समाजवादी जिला अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव और विधानसभा अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव ने रथ रोक कर महान दल राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल माला से जोरदार स्वागत किया इस मौके पर मुकेश यादव, अमर सिंह यादव, यासीन अहमद गद्दी, ब्रह्मपाल, टिंकू सिंह सीलेन्द्र सिंह , पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव प्रतिनिधि अवधेश यादव, चौधरी आदि मौजूद रहे
उधर बिनावर और खेड़ा नवादा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य का समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता और महान दल कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष मोतशाम सिद्धीकी, मोहम्मद मियां, अश्वनी पटेल, सकलेन सिद्दीकी, पिंटू पटेल, गौरव पटेल आदि मौजूद रहे ‘