बरेली : दिनांक 06/07-08.2021 की रात्री में श्री दिलशाद अली पुत्र रमजान शाह नि0 बुझियाजागीर थाना शाही जिला बरेली हाल पता वार्ड नं0 8 कस्वा व थाना विशारतगंज बरेली के घर में अज्ञात चोरो द्वारा दीवार फांदकर की गयी चोरी के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 137/21 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया जिसके सफल अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली व श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय बरेली के निर्देशन में तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी आवंला महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विशारतगंज द्वारा गठित टीम द्वारा आज दिनांक 18.08.2021 को समय 10.45 बजे 1.अयूव पुत्र नसरुद्दीन नि0 रुटिया थाना विशारातगंज बरेली 2. अनिल पुत्र रामदुलारे मौर्य नि0 वार्ड नं0 6 कस्बा व थाना विशारतगंज जिला बरेली 3. मियां जान पुत्र अहमद जान नि0 वार्ड नं0 3 कस्बा व थाना विशारतगंज जिला बरेली को जैतपुर शरीफपुर रोड स्थित गमादेवी मन्दिर के पास से गिरफ्तार की गयी जिनके कब्जे से मशरुका एक पीली धातु का गले का हार , एक सोने जैसी पीली धातु की अंगूठी, एक सफेद धातु की अंगूठी, एक जोड़ी पायजेव सफेद धातु व 3800 रुपये नकद बरामद किये गये।

गिरफ्तार अभियक्तों का विवरण:- 1.अयूव पुत्र नसरुद्दीन नि0 रुटिया थाना विशारातगंज बरेली।
2.अनिल पुत्र रामदुलारे मौर्य नि0 वार्ड नं0 6 कस्बा व थाना विशारतगंज जिला बरेली।
3.मियां जान पुत्र अहमद जान नि0 वार्ड नं0 3 कस्बा व थाना विशारतगंज जिला बरेली।

बरामद माल का विवरण:- एक पीली धातु का गले का हार , एक सोने जैसी पीली धातु की अंगूठी, एक सफेद धातु की अंगूठी, एक जोड़ी पायजेव सफेद धातु व 3800 रुपये नकद अभियक्तों का आपराधिक इतिहास:-

  1. अयूव पुत्र नसरुद्दीन नि0 रुटिया थाना विशारातगंज बरेली। मु0अ0सं0 137/21 धारा 457/380/411 भादवि थाना विशारतगंज, बरेली मु0अ0सं0 01/20 धारा 457/380/411 भादवि थाना विशारतगंज, बरेली बनाम
  2. अनिल पुत्र रामदुलारे मौर्य नि0 वार्ड नं0 6 कस्बा व थाना विशारतगंज जिला बरेली। मु0अ0सं0 137/21 धारा 457/380/411 भादवि थाना विशारतगंज, बरेली। मु0अ0सं0 17/20 धारा 4/25 आर्स एक्ट थाना विशारतगंज, बरेली।
  3. मियां जान पुत्र अहमद जान नि0 वार्ड नं0 3 कस्बा व थाना विशारतगंज जिला बरेली। मु0अ0सं0 137/21 धारा 457/380/411 भादवि थाना विशारतगंज, बरेली।

पुलिस टीम का विवरण:-

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज कुमार वर्मा थाना विशारतगंज ,बरेली।
  2. उ0नि0 श्री रामस्वरुप थाना विशरातगंज , बरेली।
  3. का0 2901 मनोज कुमार थाना विशारतगंज , बरेली।
  4. का0 1147 महीपाल सिंह थाना विशारतगंज , बरेली।
  5. का0 2181 रवि कुमार थाना विशारतगंज , बरेली।