Oplus_131072


शिकायतकर्ता संतोष रानी पत्नी गंगा सिंह, मोहल्ला अकबराबाद, तहसील सहसवान की रहने वाली हैं। उनकी जमीन ग्राम भमरौलिया में है। शिकायत के मुताबिक, जमीन की पैमाइश करीब एक महीने पहले राजस्व टीम और पुलिस की मौजूदगी में कराई गई थी। इसके बाद उन्होंने जमीन पर कब्जा लेकर लहटा की फसल बोई थी। पैमाइश की फोटो और वीडियो उनके पास हैं।

संतोष रानी ने जमीन देवी सिंह पुत्र शंकर, निवासी ग्राम कुकरईया, थाना सहसवान को बटाई पर दी है। शिकायत के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे सत्यवीर, सुनील और अनिल पुत्र ओमपाल, निवासी ग्राम भमरौलिया, ने खेत में खड़ी फसल पलट दी।

देवी सिंह को इसकी जानकारी मिली तो वे खेत पर पहुंचे और विरोध किया। आरोप है कि तीनों ने उनसे गाली-गलौज की और झगड़ा करने लगे। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने देवी सिंह को बचाया। इसके बाद आरोपी उन्हें खेत पर आने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

देवी सिंह ने संतोष रानी को घटना की जानकारी दी। संतोष रानी ने आरोपियों को फोन कर इस बारे में पूछा तो उन्होंने उनसे भी गाली-गलौज की।

शिकायत में जमीन के खसरा नंबर 119/1, 171/3, 235/4, 235/5, 247/0, 270/1, 286/1, 271/1, 272/2 और 234/5 दर्ज हैं।
इंस्पेक्टर नरेश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

You missed