
सर्वसमाज की भागीदारी के साथ भाजपा महिला मोर्चा की नई टीम तैयार, 2027 के लिए संभाली कमान
भाजपा की नई महिला टीम में सामाजिक समरसता की झलक, सभी वर्गों को मिली जगह
बदायूँ :- भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की घोषणा की गई है। घोषित कार्यसमिति में सर्वसमाज की महिलाओं को प्रतिनिधित्व देते हुए अनुभवी एवं ऊर्जावान महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यसमिति में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए महिला मोर्चा को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का प्रयास किया गया है।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा भाजपा में महिला शक्ति की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। महिला मोर्चा की पदाधिकारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगी। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने और जीत की हैट्रिक लगाने में महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता शर्मा ने कहा सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक सक्रिय करते हुए प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक वर्ग की महिलाओं तक पहुंच बनाई जाएगी। मिशन 2027 को लक्ष्य बनाकर घर-घर संपर्क, जनसंपर्क और सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के माध्यम से भाजपा के पक्ष में मजबूत वातावरण तैयार किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से जनपद की सभी छह विधानसभा सीटों पर भाजपा की विजय सुनिश्चित करने और प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ जीत की हैट्रिक लगाने के संकल्प को साकार किया जाएगा।
घोषित जिला कार्यसमिति एवं दायित्व
जिला उपाध्यक्ष, सलोनी पाठक, पूनम शर्मा, शालिनी मित्तल, विमल भारद्वाज, संगीता वाष्णेय, तारावती मौर्य, शकुन्तला राठौर, जिला महामंत्री जया साहू, ममता वर्मा, वाणी सक्सेना, जिला मंत्री ज्योत्सना गुप्ता, ममता श्रीवास्तव, ममता साहू, रजनीश कुमारी, राममूर्ति शाक्य, गुड्डी राघव, उपासना गुर्जर, जिला कोषाध्यक्ष प्रवेश सिन्हा, जिला सह कोषाध्यक्ष मधु सोनकर, जिला मीडिया संयोजक दीप मल्होत्रा, जिला सह मीडिया संयोजक सुनीता शाक्य, जिला कार्यालय मंत्री काजल तोमर, जिला सोशल मीडिया संयोजक संध्या शुक्ला, जिला आईटी संयोजक अनुज श्रीवास्तव, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रगति सागर, सीमा राणा, ओशीन प्रताप सिंह, गार्गी मिश्रा, सुनीता मौर्य, प्रीति धनगर, शिखा पाठक, कुमकुम ठाकुर, मनोरमा देवी, नूतन कश्यप।