सहसवान (बदायूं)। भागते-भागते थक गया, पर कानून के लंबे हाथ से बच नहीं पाया। सहसवान पुलिस ने आखिरकार लंबे समय से कोर्ट से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त का नाम सौरभ वर्मा है, जो संभल जिले के गवान बाहर टाउन का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि सौरभ पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था और कोर्ट में हाजिर न होने पर उसके खिलाफ वारंट जारी हो गया था। इसके बाद से ही वह पुलिस से आंख-मिचौली खेल रहा था। एसएसपी बदायूं के आदेश पर चल रहे वांछितों के खिलाफ अभियान में सहसवान पुलिस ने उसे दबोच लिया और सीधे कोर्ट के हवाले कर दिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 देवेन्द्र सिंह, कां0 अनुज तोंगड़ और कां0 प्रवेश कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

संवाददाता – सौरभ गुप्ता, सहसवान

You missed