बदायूं l थाना क्षेत्र कादरचौक के ग्राम सकरी कासिमपुर मे एक युवक ने धारदार हथियार से महिला पर हमला कर दिया हमले में धारदार हथियार महिला के पेट में जा लगा। जिससे वह लहूलुहान हो गई है। वारदात बीती रात की है। महिला के अनुसार गांव का सतेंद्र पुत्र रामचरण कई दिनों से रात में उसकी छत पर आ रहा था। आहट होने पर जब वह देखती तो वह भाग जाता था। लेकिन कल रात जब महिला उठी तो हमलावर ने पहले उसे तेजाब पिलाया फिर धारदार हथियार से उसके पेट पर हमला कर दिया।महिला हमलावर का नाम सत्येंद्र पुत्र रामचरण बताया हमलावर गांव का ही निवासी है। महिला का पति किशन कुमार दिल्ली में नौकरी करता है। वारदात के वक्त महिला घर में अपने बच्चों के साथ अकेली थी। जिस वजह से हमलावर वारदात करके भागने में सफल हुआ। घायल महिला को बरेली रेफर कर दिया गया है।मौके पर सीओ उझानी और एसपी सिटी भी पहुंच गए हैं। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। इस वारदात में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। बाकी मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा की वारदात के पीछे क्या वजह थी।

रिपोर्ट – विकास भारद्वाज बदायूं

slot gacor gampang menang
slot gacor hari ini