बदायूं। सोशल मीडिया पर AI तकनीक के दुरुपयोग और भ्रामक तस्वीरें प्रसारित करने के मामले के बीच सहसवान पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, एक युवक द्वारा जिलाधिकारी एवं बदायूं की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ AI जनरेटेड तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी। इस तरह की तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई थी। वहीं, थाना सहसवान पुलिस ने सोमवार, 9 नवंबर को सूरज यादव पुत्र चन्द्रकेश निवासी मोहल्ला चन्दनपुर, थाना सहसवान को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक एवं अन्य माध्यमों पर पोस्ट डालने के मामले में गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, युवक की पोस्ट से जनता में आक्रोश उत्पन्न हो रहा था और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका थी। पुलिस ने सूरज यादव को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रोहित सिंह एवं कांस्टेबल अवनेश कुमार शामिल रहे।

You missed