सहसवान। उपखंड अधिकारी जयप्रकाश के चार्ज संभालते ही सहसवान में बिजली चोरों की शामत आ गई है। कल 20 चोर पकड़े जाने के बाद आज दूसरे दिन भी SDO साहब ने ऐसा हंटर चलाया कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

SDO जयप्रकाश के नेतृत्व में आज भी सुबह से देर शाम तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम को देखते ही कई मोहल्लों में अफरा-तफरी मच गई।

आज की बड़ी कार्रवाई –
1. कुल 10 FIR दर्ज – आज 10 शातिर बिजली चोरों को रंगे हाथ पकड़कर उनके खिलाफ धारा 135 में FIR दर्ज कराई गई। चोरी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जा रहा है।
2. 4 की होशियारी पकड़ी गई – 4 ऐसे चालाक लोग पकड़े गए जो घर का कनेक्शन लेकर दुकानों में कमर्शियल लोड चला रहे थे। मौके पर ही उनका कनेक्शन घरेलू से कमर्शियल में बदला गया।
3. 5 लाख से अधिक की वसूली – टीम ने मौके पर ही 5 लाख रुपये से अधिक की रिकॉर्ड राजस्व वसूली कर विभाग को बड़ी राहत दी।

विभाग का कहना है कि जब से SDO जयप्रकाश ने चार्ज लिया है, तब से लगातार बिना रुके अभियान चल रहा है। ईमानदार उपभोक्ताओं ने उनकी इस निडर और कड़क कार्यशैली की दिल खोलकर सराहना की है।