बदायूं। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा उत्तर प्रदेश संगठन का विस्तार करते हुए जिला कार्यकारिणी में नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार, पुष्पेन्द्र कुमार को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा उत्तर प्रदेश की जिला कार्यकारिणी में नगर अध्यक्ष बदायूं के पद पर नियुक्त किया गया है।पार्टी के संस्थापक व पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष शिवदीप अवस्थी (एडवोकेट) के दिशा-निर्देशों पर जिला अध्यक्ष मोर्चा अजय कुमार अग्रवाल द्वारा यह घोषणा पत्र जारी किया गया है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन को और अधिक सशक्त और मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को पूरा विश्वास है कि पुष्पेन्द्र कुमार संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण और सक्रिय भूमिका निभाएंगे। पुष्पेन्द्र कुमार की इस नियुक्ति पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।