बदायूं। थाना जरीफनगर क्षेत्र के अंतर्गत बस्तोई सीकरी में नई पुलिस चौकी का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पवित्र हवन-यज्ञ के साथ विधिवत संपन्न हुआ। शुभारंभ समारोह में पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान वैदिक रीति-रिवाजों से पूजा-अर्चना एवं हवन-यज्ञ आयोजित किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि नई पुलिस चौकी की स्थापना से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
स्थानीय लोगों ने भी नई पुलिस चौकी की स्थापना पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम का समापन क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनकल्याण की कामना के साथ किया गया।