बदायूं। लोकप्रिय युवा सपा सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन शुक्रवार को उनके सिविल लाइंस स्थित डीएम रोड आवास पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा बेहद उत्साहपूर्वक मनाया गया।
सपा सांसद के आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके निजी सचिव अनिल गोस्वामी ने केक काटकर सांसद को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने सांसद के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान पूरा आवास समर्थकों के उत्साह और बधाई संदेशों से गूंज उठा।
अस्पताल में फल वितरण कर जाना हालचाल
केक काटने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला पुरुष चिकित्सालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और मरीजों व उनके परिजनों का हालचाल जाना। कार्यकर्ताओं ने सभी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना भी की।

युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं सांसद
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद आदित्य यादव युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों के हितों की आवाज बनकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। संसद से लेकर सड़क तक जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के कारण वह आज युवाओं के बीच एक लोकप्रिय जननेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनके नेतृत्व में सपा की जनकल्याणकारी नीतियों को मजबूती मिल रही है। उपस्थित लोगों ने कहा कि उनका जन्मदिन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।यह लोग रहे मौजूद। इस सेवा कार्य और बधाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीश प्रेमी, इंदु सक्सेना, वैभव उपाध्याय, नरोत्तम यादव, सुनीता पाल, अनवर पठान, अतुल पटेल, जाहिद गाजी, सुशांत राठौर, मोहित पटेल, शिवम राठौर, विकास यादव, ओमवीर यादव, रिजवान गाजी, टीटू यादव, टीटू पाल, फैज़ान, एनपी सिंह, जवर सिंह, गौरव यादव, कपिल देव, हारिस, अजमत खान, और सकलेन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।