बदायूं। दातागंज विधानसभा के कस्बा अलापुर निवासी स्व० प्रकाश चन्द्र की जमीन का फर्जी बैनामा करने वाला मुख्य आरोपी नरेश पाल को छ: माह बाद दातागंज पुलिस ने किया अलापुर पुलिस के साथ सयुंक्त कार्रवाई करके कल रात 11 बजे अलापुर से गिरफ्तार किया। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर ये कार्रवाई सम्भव हो पायी हैँ।

फर्जी बैनामा कराने के बाद आरोपी आये दिन प्रकाश चन्द्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहें थे, मानसिक प्रताड़ना के कारण पीड़ित की हार्ट अटैक से मौत हो गई उसके बाद उनके भाई ने उनकी अस्थियां ले जाकर एसएसपी अंकिता शर्मा के सामने रख दी और न्याय की फरियाद लगाई, उसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आई और कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों फिंगरप्रिंटों की गहनता से जांच पूरी कर गिरफ्तारी शुरू की, जिसमें कल रात में मुख्य आरोपी नरेश पाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार।


