बदायूं जनपद के दहगवां विकास क्षेत्र के गॉव समसपुर कुवरी में प्रदीप यादव प्रधान के बैठक पर आज दिनांक 09/05/2026 क़ो विपुलम वेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से निशुल्क स्वास्थ्य केम्प का आयोजन किया गया।
जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की मुफ्त जांच कर इलाज किया गया।
इस केम्प में विपुलम वेलफेयर फाउंडेशन की टीम में फीरोज, रजनी सक्सेना, कामनी राठौर, अलका सक्सेना एवं इमरान सैफी मौजूद रहें।
एवं चिकित्सक स्टाफ में डॉ हरिनिवास यादव, मिस्वाहुल हसन ओपटोमेटिस्ट, आराधना सिंह ए एन एम, कृष्ण कुमार लेब टेक्निशियन आदि स्टाफ मौजूद रहा।
विपुलम वेलफेयर फाउंडेशन की टीम मेंबर फीरोज ने बताया कि आज इस निशुल्क केम्प में 356 मरीजों ने अपनी जांच कराकर दवा प्राप्त कर केम्प का लाभ उठाया।