सहसबान-भैंस के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई चीख-पुकार पुकार की आवाज सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने महिला को बचाया बता दे।
नगर के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर में आज शनिवार की सुबह सात बजे के लगभग ओमवती अपनी भैंस के लिए चारा डाल रही थी तभी अचानक से ओमवती पर भैंस ने रस्सी को तोड़कर हमला कर दिया भैंस ने ओमवती को अपने सींगों से उठाकर उन्हें पटक दिया जिसकी चीख सुनकर लोग भाग खड़े हुए महिला को बहु मुश्किल भैंस के चंगुल से बचाया गया जिसमें वह है गंभीर रूप से घायल हो गई जिसको लेकर स्वजन गाड़ी में डालकर अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने गंभीर हालात को देखते हुए जिला रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ले जाते वक्त वृद्ध महिला की मौत हो गई।